Tuesday, April 5, 2011

Baatein - बातें

बातें ही बातें
इधर उधर की बातें
कहाँ कहाँ की बातें
ऐसी वैसी बातें
कैसी कैसी बातें
हँसती गाती बातें
मेरी तुम्हारी बातें
दिल लुभाने वाली बातें
दिल दुखाने वाली बातें
तो कभी कभी दिल को
छू जाने वाली बातें
जाने कहाँ कहाँ से
आ जाती हैं इतनी बातें
और कभी कभी तो जैसे
कहीं खो ही जाती हैं बातें
मुलाकातों में बदलती बातें
रातों में ढलती बातें
जहाँ पर रूकती वहीँ से
फिर शुरू हो जाती बातें
कैसी हैं ये कभी ना
खत्म होने वाली बातें |
~ नी रा

Sunday, February 27, 2011

Fashion ka Jalwa...!!!

Fashion really makes people crazy... even on coldest of days, you may find ladies in half sleeve or without sleeve dresses (no woolens of course)... And not only on marriages,, that is considered accepted norm now,, but at academic events also. They will have goosebumps,,, but a cardigan or a shawl is Big No No..!!!

Friday, January 7, 2011

ओस की बूँदें


बचपन के दिन भी बहुत खूब थे,

याद आता है बारिश में भीगना और सर्दी में कोहरे में ठिठुरना
सुबह सुबह ओस की बूंदों से नम, भीगी भीगी घास पे चलना

मन को ये सब कितना भाता था

पापा का सूरज उगने से पहले उठाना और सैर पे ले जाना
नींद में उठ कर जब हम पैर पटकते पीछे पीछे चल देते
तो वो दौड़ कर पार्क के दस चक्कर लगाने को कहते
कितना खलता था तब देर तक ना सो पाना

मगर कुछ भी हो दूब की वो ताज़ी हरी नुकीली पतियाँ
पैरों को छू तरो-ताज़ा कर देती, और नींद काफूर हो जाती थी

मम्मी का ठण्ड बहुत है कह कर दो स्वेटर पहनाना
और हमने रास्ते में में ही एक को निकाल जाना
सर पर टोपी या स्कार्फ बांधना बिलकुल ना भाता
हेयर स्टाइल खराब हो जाएगा, ये ख्याल जो रहता

ठण्ड लग जाने का डर तब नहीं सताता था
और घने कुहरे में खेलने में मज़ा बहुत आता था

Sunday, December 12, 2010


कल्पनाओं से साकार होती, हवाओं में बनती बिगडती, कुछ तस्वीरें.....

Wednesday, December 1, 2010

First day of the Last month of 2010 is also over.... Beginning of 2010's End.